हल्द्वानी, अक्टूबर 20 -- Haldwani News: हल्द्वानी। विजयादशमी पर मंगलवार को बिठौरिया मंडल स्थित इकपर्णिका भवन में सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे क्षत्रिय समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवियों को सामाजिक योगदान और जनसेवा के लिए सम्मानित किया गया। भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज पाठक ने सभी समाजसेवियों को पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया। पाठक ने कहा कि विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले व्यक्ति उसकी वास्तविक शक्ति हैं। ऐसे लोगों का सम्मान करना सामाजिक दायित्व के साथ ही हमारी सांस्कृतिक परंपरा भी है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: क्षत्रिय महासभा ने मनाया विजयादशमी का पर्व समारोह में सामा...