Haldwani News: विजयादशमी पर आरएसएस ने निकाला पथसंचलन, किया शस्त्र पूजन
हल्द्वानी, अक्टूबर 20 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने देवेन्द्र पुरी पीलीकोठी से पीलीकोठी चौराहे तक पथ संचलन किया। विभाग शारीरिक प्रमुख मदन जलाल एवं शाखा कार्यवाह भुवन पांडे ने संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शस्त्र पूजन किया। मदन जलाल ने कहा कि विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने राक्षसी शक्तियों का विनाश किया था, उसी प्रकार आज के दौर में भी समाज से राक्षसी मानसिकता को समाप्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई शक्तियां देश को तोड़ने के षड्यंत्र में लगी हैं, लेकिन संघ के स्वयंसेवक शाखाओं के माध्यम से चरित्र निर्माण कर राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के संकल्प पर अडिग हैं। यह भी पढ़ें- Basti News: आरएसएस ने पथ संचलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.