Haldwani News: वाहनों की फिटनेस के लिए हल्द्वानी दौड़ रहे पर्वतीय जिलों के लोग
हल्द्वानी, जुलाई 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशों के बाद 13 जुलाई से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के आरटीओ कार्यालयों में व्यावसायिक वाहनों की मैनुअल फिटनेस जांच बंद कर दी गई है। अब इन जिलों के हजारों वाहन स्वामियों और चालकों को वाहनों की फिटनेस कराने के लिए हल्द्वानी, रुद्रपुर या टनकपुर स्थित ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) की दौड़ लगानी पड़ रही है। ऐसे लोगों को वाहनों की फिटनेस के लिए लंबी दूरी तय करने के साथ ही समय और ईंधन का अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ रहा है। वर्तमान में कुमाऊं मंडल में केवल हल्द्वानी, रुद्रपुर और टनकपुर में ही एटीएस हैं। कई वाहन चालकों का कहना है कि फिटनेस कराने में पूरा दिन लग रहा है, जिससे उनका व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। स्टेशनों पर वाहनों की संख्या बढ़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.