Haldwani News: वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
हल्द्वानी, नवम्बर 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी। आनंदा एकेडमी में बुधवार को वार्षिक सांस्कृतिक समारोह 'आनंदम' का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, हनुमान चालीसा, रामलीला, शिव तांडव, महिषासुर-नवदुर्गा और नरसिंह अवतार जैसी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर भारतीय संस्कृति और पौराणिक विरासत को जीवंत कर दिया। शिक्षकों की विशेष प्रस्तुति ने भी समां बांधा। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्या माया बिष्ट, उपप्रधानाचार्या सुष्मिता बगडवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.