Haldwani News: वार्ड 28 में गंदा पानी आने से 400 की आबादी को झेलना पड़ा संकट
हल्द्वानी, नवम्बर 7 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। वार्ड 28 स्थित सफदर का बगीचा क्षेत्र में पेयजल लाइन टूटने और गंदा पानी आने की समस्या सामने आई। जल संस्थान ने एहतियातन जलापूर्ति रोक दी। ऐसे में करीब चार सौ की आबादी वाले क्षेत्र को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। लोगों के मुताबिक, इलाके में गुरुवार शाम को नलों से गंदा पानी आने की शिकायत सामने आई थी, जिसके बाद जल संस्थान की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेयजल पाइपलाइन की जांच की। जांच के दौरान वहां पाइपलाइन का कनेक्शन टूटा हुआ मिला। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कुछ समय पहले यहां बिजली का पोल शिफ्ट करने के लिए सड़क और जमीन की खोदाई की गई थी, जिसके चलते यह कनेक्शन टूट गया था। आरोप है कि काम पूरा होने के बाद बिना कनेक्शन को दुरुस्त किए ही उस गड्ढे को मिट्टी से वापस भर दिया गया था, जिससे गंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.