हल्द्वानी, अगस्त 12 -- Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। वानिकी प्रशिक्षण अकादमी में नए बैच के फॉरेस्टर और रेंजर्स प्रशिक्षुओं के खेल कौशल को निखारने के लिए निःशुल्क टेनिस प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिएशन नैनीताल की ओर से आयोजित शिविर में 25 प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं, जिनमें 10 पुरुष और 15 महिला प्रशिक्षु शामिल हैं। डीटीए के सचिव हेम कुमार पांडेय ने बताया कि रोजाना शाम को एक घंटे खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जा रहा है। प्रशिक्षुओं को रैकेट ग्रिप एवं हैंडलिंग, सही स्टांस, बॉल कंट्रोल, फोरहैंड, बैकहैंड शॉट, वॉली, स्मैश, सर्व और लॉब जैसी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...