Haldwani News: वाइन शॉप के सेल्समैन के सिर पर मारी बीयर की बोतल
हल्द्वानी, अगस्त 14 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में क्रियाशाला रोड स्थित शराब की दुकान में काम करने वाले सेल्समैन के सिर पर ग्राहक ने बीयर की बोतल मार दी। सेल्समैन बुरी तरह घायल हो गया। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। प्रभारी चौकी हीरानगर संजीत राठौर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित का भी पता किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.