हल्द्वानी, जुलाई 21 -- Haldwani News: बिजेंद्र मेहता हल्द्वानी। बदलते शिक्षा परिवेश में केवल पाठ्य पुस्तकों का ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास भी जरूरी हो गया है। इसी उद्देश्य से मंगलवार को आनंदा अकादमी में आयोजित कार्यशाला में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ रंगकर्मी ललित सिंह पोखरिया ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को रंगमंच की उपयोगिता से अवगत कराया।उन्होंने कहा कि रंगमंच बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति, संवाद कौशल, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। शिक्षकों को बताया गया कि कक्षा शिक्षण में नाट्य गतिविधियों को शामिल कर पढ़ाई को अधिक रोचक और प्रभावी बनाया जा सकता है। इससे पूर्व शैलनट संस्था ने रंगमंच के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ललित सिंह पोखरिया को सम्मानित किया। कार्यशाला में विभ...