हल्द्वानी, अक्टूबर 12 -- Haldwani News: लालकुआं। तराई पूर्वी वन प्रभाग की डॉली रेंज टीम ने शांतिपुरी बैरियर पर चेकिंग के दौरान अवैध लकड़ी से भरा ट्रक जब्त किया। प्रभागीय वनाधिकारी राहुल मिश्रा और उप प्रभागीय वनाधिकारी गोला अनिल कुमार जोशी के निर्देशन में वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार पंत के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। किच्छा की ओर से आ रहे ट्रक को रोकने का इशारा करने पर चालक वाहन लेकर पंतनगर की ओर भाग निकला। टीम ने पीछा कर पंतनगर बाईपास के पास ट्रक रोककर तलाशी ली। उसमें बकैन, कंजी और कोकाठ की 36.88 घनमीटर मिश्रित लकड़ी बरामद हुई। चालक लकड़ी के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। वन विभाग ने ट्रक को जब्त कर लालकुआं रेंज परिसर में खड़ा करा दिया है। वन अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। टीम में वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार पंत...