Haldwani News: वन्यजीव संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर किशनपुर रेंजर रैकूनी सम्मानित
हल्द्वानी, अक्टूबर 8 -- Haldwani News: हल्द्वानी। वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए तराई पूर्वी वन प्रभाग की किशनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रैकूनी को सम्मानित किया गया। देहरादून स्थित लोक भवन में गुरुवार को वन्यजीव सप्ताह-2026 के समापन समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। समारोह में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक कपिल लाल, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक नीना ग्रेवाल और वन सचिव रवि शंकर समेत वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सम्मान मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रैकूनी को बधाई दी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: कछुआ संरक्षण केंद्र पहुंचे विद्यार्थी, जानी वन्य जीवों की अहमियत यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.