हल्द्वानी, अक्टूबर 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी । वनभूलपुरा रेलवे क्रॉसिंग से गौला पार जाने वाला लिंक मार्ग डबल लेन बनेगा। सड़क की चौड़ाई साढ़े चार मीटर से बढ़ाकर नौ मीटर की जाएग। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ भी बनाया जाएगा। वर्ष 2024 में गौला नदी में आई बाढ़ के दौरान वनभूलपुरा में रेलवे पटरी के पास से पुल तक सड़क का करीब 120 मीटर हिस्सा बह गया था। इसके बाद मार्ग पर यातायात करीब एक महीने तक बाधित रहा। फिलहाल क्षतिग्रस्त हिस्से में साढ़े चार मीटर चौड़ी सड़क से ही हल्के वाहन गुजर रहे हैं। सीमित चौड़ाई के कारण इस मार्ग पर यातायात संचालन में दिक्कतें बनी रहती हैं। अक्सर जाम लगता है।

सड़क चौड़ीकरण और सुरक्षा दीवार की योजना नदी के कटाव से बचाने के लिए बनेगी सु...