Haldwani News: लोन छिपाकर बेच दिया मकान, चार साल बाद खुला राज
हल्द्वानी, सितम्बर 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। मुखानी कोतवाली क्षेत्र के नंदपुर स्थित कृष्णा कॉलोनी में मकान की खरीद के चार साल बाद खरीदार को उस पर लिए गए लोन की जानकारी मिली। मामले में सीता बिष्ट ने क्षेत्र निवासी आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक उन्होंने वर्ष 2021 में मनोज कुमार धपोला से मकान खरीदा था। इसके बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। करीब चार साल बाद एलआईसी के कुछ कर्मचारी अचानक उनके घर पहुंचे। पूछताछ के दौरान पता चला कि मकान बेचने से पहले ही आरोपी ने उस पर करीब 40 लाख रुपये का लोन लिया था, जिसका भुगतान नहीं किया गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने लोन की जानकारी छिपाकर मकान उनके नाम कर दिया। अब लोन की जानकारी सामने आने के बाद वह मानसिक तनाव से गुजर रही हैं। एसपी सिटी मनोज कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.