Haldwani News: लैब टेस्टिंग प्रणाली पर उठाए सवाल
हल्द्वानी, अक्टूबर 22 -- Haldwani News: हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने खाद्य विभाग की लैब टेस्टिंग प्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि विभाग द्वारा लिए गए नमूनों की लैब रिपोर्ट कई महीनों बाद मिलना सरासर गलत है, जो भ्रष्टाचार की ओर संकेत करता है। इस विलंब से न केवल व्यापारियों का उत्पीड़न होता है, बल्कि आम जनता भी लंबे समय तक मिलावटी सामान का शिकार बनती है, जिससे जनहानि का खतरा बना रहता है। उन्होंने मांग की कि जिला प्रशासन के साथ मिलकर शहर की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए और मौके पर ही लैब टेस्टिंग कर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। यह भी पढ़ें- Orai News: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में तीन मिठाई और समोसे के नमूने लिए इस संबंध में व्यापार मंडल का एक शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.