Haldwani News: लीनस क्लब ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण की छठी
हल्द्वानी, सितम्बर 9 -- Haldwani News: हल्द्वानी। जन्माष्टमी के शुभ अवसर के छठे दिन बुधवार को श्रीकृष्ण की छठी का पर्व जज फार्म में श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ऑल इंडिया लीनस क्लब ने किया। क्लब अध्यक्ष सोनू जोशी एवं ममता अग्रवाल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में लड्डू गोपाल को विधि-विधान से स्नान कराकर नए वस्त्र एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री, कढ़ी-चावल सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। क्लब सदस्यों ने पारंपरिक परिधान धारण कर नवजात शिशु की छठी की सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप विभिन्न रस्में निभाईं। यहां नीता, मयूरी, दुर्गा, उषा, सरला, नीति, सुनीता सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण भगवान की छठी यह भी पढ़ें- आज मनाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.