हल्द्वानी, अगस्त 11 -- Haldwani News: हल्द्वानी। ऑल इंडिया लीनस क्लब प्रयास और उड़ान के सहयोग से मंगलवार को तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन क्लब की अध्यक्ष सोनू जोशी और ममता अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने दीप प्रज्वलित कर किया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर भगवान शिव और गौरा की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। कार्यक्रम में रैंप वॉक, नृत्य, क्वेश्चन-आंसर राउंड, मेहंदी और पारंपरिक परिधानों की प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...