Haldwani News: लावारिश पशुओं के गले मे लगेगी महिला समूह की बनाई रेडियम बेल्ट
हल्द्वानी, सितम्बर 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। शहरी क्षेत्र में घूम रहे लावारिस पशुओं से होने वाले हादसों को रोकने के लिए नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। लावारिस पशुओं के गले में महिला समूहों द्वारा तैयार की गई रेडियम बेल्ट लगाई जाएगी। जिससे रात के समय वाहन चालक उन्हें दूर से ही देख सकें। पहले चरण में 500 पशुओं के गले में बेल्ट लगाने की योजना बनाई गई है। लावारिस पशुओं से हो रही समस्याओं को लेकर आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 21 अगस्त से 'जोखिम बने जानवर' अभियान चलाया। इसके तहत शहरभर में लोगों को हो रही समस्याओं को उजागर किया। 'हिन्दुस्तान' की ओर से समस्याएं उठाए जाने के बाद नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। निगम की टीम पशुओं को पकड़ कर गोशाला में रख रही है। वहीं अब सभी पशुओं को गोशाला भेजने तक सुरक्षा के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.