Haldwani News: लालकुआं में प्रवेश द्वार और तिरंगा लाइट का सांसद ने किया लोकार्पण
हल्द्वानी, अगस्त 16 -- Haldwani News: लालकुआं, संवाददाता। नगर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देते हुए सांसद अजय भट्ट ने रविवार को नगर पंचायत की ओर से बनाए गए दो भव्य प्रवेश द्वारों और मुख्य बाजार की आकर्षक तिरंगा लाइटों का लोकार्पण किया। वन डिपो-5 के पास आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से लालकुआं तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने लालकुआं बाईपास, जल जीवन मिशन और करीब 34 करोड़ की सीवर लाइन योजना को नगर की बड़ी उपलब्धि बताया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने सांसद के समक्ष नगर के बीच से गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन को हटाने सहित यातायात व नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। सांसद ने विद्युत लाइन स्थानांतरण का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.