Haldwani News: लालकुआं में दो अवैध क्लिनिक सीज
हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- Haldwani News: लालकुआं, संवाददाता। लालकुआं और बिंदुखत्ता में मंगलवार को प्रशासन, स्वास्थ्य और औषधि विभाग की टीम ने क्लिनिकों और मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। इस दौरान दो क्लिनिक सीज और एक जन औषधि केंद्र के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की गई है।एसडीएम रेखा कोहली के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान राजीव नगर बंगाली कॉलोनी स्थित सुमंत मंडल क्लिनिक और 25 एकड़ रोड स्थित मनोज राय क्लिनिक में आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। इस पर दोनों क्लिनिक सीज कर दिए। आईटीसी गेट के सामने गौला रोड स्थित जन औषधि केंद्र में भी दस्तावेजों की कमी मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई। अधिकारियों के अनुसार, अन्य जांचे गए क्लिनिकों और मेडिकल स्टोरों के दस्तावेज सही पाए गए। छापेमारी टीम में ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ममता सिंह, चिकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.