हल्द्वानी, अक्टूबर 4 -- Haldwani News: लालकुआं, संवाददाता। पंतनगर में किसान मेला देखने जा रहे मोटाहल्दू क्षेत्र के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। लालकुआं वीआईपी गेट के समीप रेलवे ओवरब्रिज के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही अचेत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे 108 सेवा की मदद से डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोटाहल्दू के ग्राम भवान सिंह नवाड़ निवासी 30 वर्षीय आनंद पवार पुत्र स्व. प्रहलाद सिंह पवार रविवार को बाइक से पंतनगर में आयोजित किसान मेला देखने जा रहा था। यह भी पढ़ें- Roorki News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत बताया जा रहा है कि वह लालकुआं वीआईपी ...