Haldwani News: लालकुआं नगर पंचायत के 3 नामित सभासदों ने ली शपथ
हल्द्वानी, अगस्त 5 -- Haldwani News: लालकुआं, संवाददाता। नगर पंचायत लालकुआं के लिए नामित तीन सभासदों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। नगर पंचायत सभागार में आयोजित समारोह में चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने नामित सभासद विनोद श्रीवास्तव, गौरव कपूर और तारा पांडे को शपथ दिलाई। संचालन वरिष्ठ सभासद धन सिंह बिष्ट ने किया। यहां अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत, सभासद भुवन पांडे, योगेश उपाध्याय, दीप्ति पांडे, लिपिक सोनू भारती, गोपाल सिंह खत्री, मनोज बर्गली, हेमंत पांडे, भावना मेलकानी, विजय कुमार, कृष्णा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: नगर पालिका नगला में तीन मनोनीत सभासदों ने ली शपथ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.