Haldwani News: लायनेस क्लब का बालकृष्ण महोत्सव धूमधाम से संपन्न
हल्द्वानी, अगस्त 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी। लायनेस क्लब की ओर से रविवार को बालकृष्ण महोत्सव हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य आभा शर्मा रहीं। महोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। शून्य से 3 वर्ष आयु वर्ग की वेशभूषा प्रतियोगिता और थाल भोग सज्जा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। वेशभूषा में हृदयांश पांडे ने प्रथम, रक्षिता ने द्वितीय और सौम्या सनवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। थाल भोग में कुसुमलता प्रथम, रचना देवल द्वितीय और नीमा गोस्वामी तृतीय रहीं। निर्णायक की भूमिका आभा शर्मा, भूमिका भंडारी, तनुजा मेलकानी, सीमा देवल, इंदु अग्रवाल एवं सरिता अग्रवाल ने निभाई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। क्लब अध्यक्ष तनुजा जोशी, सचिव शालिनी गुप्ता, मीडिया प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.