Haldwani News: लापता सहेलियों का नहीं लगा सुराग
हल्द्वानी, अक्टूबर 7 -- Haldwani News: हल्द्वानी। वनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर वार्ड नंबर-14 से दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। जवाहर नगर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी और उनके किरायेदार की 15 वर्षीय बेटी आपस में सहेली हैं। दोनों दो अक्तूबर को शाम करीब छह बजे बिना बताए घर से चली गई थीं। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एसएचओ डीएस फर्त्याल ने बताया कि दोनों सहेलियों की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: जवाहरनगर से दो सहेलियां लापता, गुमशुदगी दर्ज शीघ्र दोनों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.