हल्द्वानी, नवम्बर 25 -- Haldwani News: नैनीताल, संवाददाता। नयना पीक की ट्रेकिंग के दौरान लापता हुए बीटेक छात्र अर्नव सिंह का 20 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। बेटे की तलाश में बिहार के मुंगेर से नैनीताल पहुंचे पिता पंकज कुमार सिंह पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। उनका आरोप है कि लगातार कोतवाली के चक्कर काटने के बावजूद उन्हें जांच की प्रगति के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। निराश और परेशान पिता ने अब कैंची धाम स्थित बाबा नीब करौरी मंदिर और घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू देवता के दरबार में बेटे की सकुशल वापसी की गुहार लगाई है। पंकज कुमार सिंह ने कहा कि 20 दिन बीतने के बाद भी बेटे की कोई जानकारी नहीं मिलना परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक है। वह हर दिन उम्मीद लेकर पुलिस के पास पहुंचते हैं, लेकिन निराश होकर लौटना पड़ता है। उन्होंने जा...