हल्द्वानी, अगस्त 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी। ग्राम सभा देवपुर देवका सरस्वती विहार फेज-1 के लोगों ने लंबे समय से खराब पड़ी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कालाढूंगी विधायक को पत्र भेजकर सड़क की स्थिति से अवगत कराया। पत्र में कहा गया कि क्षेत्र की सड़क काफी समय से जर्जर हालत में है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। कई बार समस्या की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया जा चुका है, लेकिन अब तक सड़क निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पत्र में कहा गया कि सड़क क्षेत्र के लोग...