Haldwani News: लंपी संक्रमित पशुओं के लिए विभाग के नहीं आइसोलेशन वार्ड
हल्द्वानी, अगस्त 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। जिले में लंपी वायरस की आशंका के बीच पशुपालन विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिले में लंपी संक्रमित पशुओं को भर्ती कर उपचार और निगरानी में रखने के लिए विभाग के पास फिलहाल कोई आइसोलेशन वार्ड नहीं है। ऐसे में किसी पशु में संक्रमण की पुष्टि होने पर उसे अन्य पशुओं से अलग रखने का ही विकल्प विभाग के पास है। हल्द्वानी के जेल रोड और कमलुवागांजा क्षेत्र में दो लावारिस गोवंशीय पशुओं में लंपी वायरस के संदिग्ध लक्षण मिलने के बाद विभाग सतर्क है। हालांकि, लावारिस पशुओं के लिए अलग व्यवस्था नहीं होने से संक्रमण की स्थिति में बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है। खासकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में झुंड में घूमने वाले लावारिस गोवंशीय पशुओं के बीच संक्रमित पशु को अलग करना आसान नहीं होगा। पश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.