हल्द्वानी, अक्टूबर 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। सप्ताहांत की शुरुआत के साथ ही शनिवार को हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही सामान्य देखने को मिली। शुक्रवार की भारी भीड़ के उलट शनिवार को नैनीताल मार्ग पर यात्रियों का दबाव काफी कम रहा। परिवहन निगम के अनुसार शनिवार को हल्द्वानी डिपो से 8 और काठगोदाम डिपो से 12 बसें ही नैनीताल रूट के लिए रवाना की गईं। इससे ठीक एक दिन पहले यानी शुक्रवार को कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आमद अचानक बढ़ गई थी, जिसके चलते निगम को स्थिति संभालते हुए करीब 25 बसें नैनीताल के लिए भेजनी पड़ी थीं। अत्यधिक यातायात और पर्वतीय मार्ग पर लगे भीषण जाम के कारण शुक्रवार को रूट पर गई बसें रात 11 बजे तक ही वापस हल्द्वानी लौट पाई थीं, जिससे संचालन व्यवस्था पर भी असर पड़ा था। यह भी पढ़ें-...