हल्द्वानी, सितम्बर 9 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। परिवहन निगम के कर्मचारियों का दो माह से वेतन न मिलने और मांगों पर कार्रवाई न होने से आक्रोश बढ़ गया है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बुधवार को मंडलीय प्रबंधक संचालन कार्यालय काठगोदाम में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। इस मौके पर 22 सूत्रीय मांगों पर जल्द समाधान नहीं होने पर सोलह सितंबर को मुख्यालय के घेराव की चेतावनी दी गई। वेतन नही मिलने और अन्य मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने बताया कि विभागीय अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। वेतन नहीं मिलने से कार्मिकों के परिवार भुखमरी का शिकार होने की स्थिति में आ गए हैं। कहा कि विभागीय बसों का संचालन बे...