Haldwani News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से थमे बसों के पहिये
हल्द्वानी, अक्टूबर 31 -- Haldwani News: हल्द्वानी। वेतन, बोनस और डग्गामारी जैसी छह सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की हड़ताल का व्यापक असर शुक्रवार को परिवहन निगम की व्यवस्था पर साफ तौर पर दिखाई दिया। काठगोदाम और हल्द्वानी डिपो में कर्मचारियों ने जमकर धरना-प्रदर्शन किया और निगम प्रबंधन के खिलाफ अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की। इस हड़ताल के कारण कुमाऊं मंडल के दोनों प्रमुख डिपो से बसों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिससे पर्वतीय और मैदानी रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। हड़ताल का सबसे गंभीर असर काठगोदाम डिपो में देखने को मिला, जहां निगम की 12 और दो अनुबंधित बसों समेत कुल 14 बसों का संचालन पूरी तरह निरस्त करना पड़ा। रद्द की गई इन बसों में मथुरा, हरिद्वार, नैनीताल और टनकपुर जैसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.