Haldwani News: रोडवेज कर्मचारियों का आंदोलन एक माह के लिए स्थगित
हल्द्वानी, अक्टूबर 31 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। परिवहन मंत्री के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों ने अपना आंदोलन फिलहाल एक महीने के लिए स्थगित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने शाम साढ़े छह बजे काठगोदाम डिपो में आंदोलन स्थगित करने की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों का आभार जताया। साथ ही स्पष्ट किया कि अब संयुक्त मोर्चे के बैनर तले आगामी एक दिसंबर को बैठक कर आंदोलन की अगली रूपरेखा तय की जाएगी। इससे पहले, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर चल रहे अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन प्रदेशभर में बसों का संचालन प्रभावित रहा। यूनियन के छह सूत्रीय मांगपत्र को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम के देहरादून, टनकपुर और नैनीताल, तीनों रीजन में कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.