हल्द्वानी, सितम्बर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। रोटरी क्लब की ओर से रविवार को नेशन बिल्डर अवार्ड समारोह आयोजित किया गया। इसमें राजकीय विद्यालयों के 24 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह, विशिष्ट अतिथि हाईकोर्ट के अधिवक्ता पंकज कुलौरा, डॉ. बिपिन चंद्र पांडे, रोटरी क्लब अध्यक्ष आशीष दुम्का, नेशन बिल्डर अवार्ड के चेयरमैन डॉ. प्रविंद्र रौतेला और सचिव उदय भट्ट ने संयुक्त रूप से शिक्षकों को सम्मानित किया। आशीष दुम्का ने कहा कि शिक्षक की भूमिका कक्षा की चारदीवारी तक सीमित नहीं है। कार्यक्रम का संचालन उदय भट्ट ने किया। इस दौरान मनोज शाह, आरपी सिंह, अशोक मित्तल, विनोद गड़कोटी, श्रीष पाठक, विजय शर्मा, अनिल जोशी, समर्थ अग्रवाल और सीएस मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...