Haldwani News: रोजगार और कौशल विकास पर विशेषज्ञों ने दिए टिप्स
हल्द्वानी, नवम्बर 2 -- Haldwani News: हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में सोमवार को रोजगार एवं कौशल विकास पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया गया। प्रबंधन अध्ययन एवं वाणिज्य विद्याशाखा व आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केंद्र के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में 125 से अधिक शिक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। महर्षि विवि नोएडा के डॉ. आशीष गुप्ता ने कॅरियर चयन, रोजगार और व्यावसायिक दक्षताओं की जानकारी दी। यहां प्रो. गगन सिंह, प्रो. गिरिजा प्रसाद पांडे और प्रो. पीडी पंत ने भी विचार रखे। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.