Haldwani News: रॉयल्टी के नए शासनादेश के विरोध में ठेकेदारों का प्रदर्शन
हल्द्वानी, अक्टूबर 16 -- Haldwani News: हल्द्वानी। रॉयल्टी के संबंध में जारी शासनादेश के विरोध में कॉन्ट्रेक्टर वेलफेयर सोसायटी हल्द्वानी के बैनर तले ठेकेदारों ने शुक्रवार को बुद्ध पार्क को धरना दिया। ठेकेदारों ने चार गुना रॉयल्टी वसूलने का आरोप लगाते हुए शासनादेश को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा और निर्माण कार्य बंद कर दिए जाएंगे। सोसायटी के अध्यक्ष योगेश तिवारी ने कहा कि रॉयल्टी की चार गुना वसूली ठेकेदारों के साथ अन्याय है। इससे निर्माण कार्यों की लागत बढ़ेगी और ठेकेदारों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। सिंचाई विभाग, जल निगम, पीडब्ल्यूडी, कुमाऊं मंडल विकास निगम सहित विभिन्न विभागों के ठेकेदार इस आदेश से प्रभावित होंगे। धरने में अध्यक्ष योगेश तिवारी, कैलाश शाह, राजेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.