हल्द्वानी, सितम्बर 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी। रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का पर्स छीनने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। बुधवार को खनस्यूं निवासी जय सिंह मेहता ने वनभूलपुरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रेलवे स्टेशन के पास दो लोगों ने उनका पर्स छीन लिया गया। जिसमें 2200 रुपये नकद एवं अन्य कागजात थे। एसएचओ वनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों को वनभूलपुरा क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान तनुज उर्फ रौनक व अभय सिंह निवासी कुष्ठ आश्रम, राजपुरा हल्द्वानी के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...