हल्द्वानी, अगस्त 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हल्द्वानी में बुधवार को सुबह से धूप खिली रही। लेकिन शाम होते-होते रिमझिम बारिश ने मौसम बेहद सुहावना बना दिया। एक घंटे हुई तेज बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दी। मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पंतनगर विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एएस नैन ने बताया कि कुमाऊं समेत तराई के जिलों में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में 15 एमएम बारिश दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: आज देहरादून समेत 3 जिलों में भारी बारिश, उफनाई गंगा में यूपी का श्रद्धालु बहा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...