Haldwani News: राहगीर की मौत मामले में स्कूटी चालक पर मुकदमा
हल्द्वानी, अक्टूबर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बेलबाबा मंदिर के पास स्कूटी की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक अहरों, बिलासपुर, रामपुर निवासी कमल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 22 जून 2026 को उसके पिता 44 वर्षीय राजकुमार सब्जी खरीदने हल्द्वानी निकले थे। बेलबाबा मंदिर के पास पेट्रोल पंप के सामने वह ई-रिक्शा से उतरकर पेट्रोल पंप पर पानी भरने के लिए पैदल रोड पार कर रहे थे, तभी तेजी से आ रही स्कूटी के चालक ने लापरवाही से जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर घायल राजकुमार को तत्काल डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रुद्रपुर ले जाया गया, जहां एक जुलाई को उनकी मौत हो गई। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण देरी से तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल विजय मेहता ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.