हल्द्वानी, अक्टूबर 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राष्ट्र सेविका समिति ने विजयादशमी पर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर पथ संचलन निकाला। समिति अपनी स्थापना के 90 वर्ष पूरे कर रही है। वर्ष 1936 में लक्ष्मीबाई केलकर ने समिति की स्थापना की थी। हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बार काउंसिल ऑफ इंडिया की सदस्य पुष्पा भट्ट ने की। विभाग प्रचारक नरेंद्र ने कहा कि भगवान राम और माता सीता के चरित्र को आत्मसात करने की जरूरत है। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन किया जा सकता है। पथ संचलन मिनी स्टेडियम से शुरू हुआ। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति से राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर लक्ष्मीबाई केलकर ने रखी राष्ट्र सेविका समिति की नींव इसके बाद सेविकाएं रेलवे बाजार सहित शहर...