Haldwani News: राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चार खिलाड़ियों का चयन
हल्द्वानी, नवम्बर 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी। गोवा में 17 से 24 नवंबर तक आयोजित होने जा रही अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में नैनीताल जिले के चार खिलाड़ी उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंगोली के महेंद्र सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज प्यूड़ा के अमित कांडपाल, खेल विभाग के फुटबॉल कोच किशोर पाल और खेल विश्वविद्यालय गौलापार के डॉ. जयवीर सिंह रावत शामिल हैं। जिले के चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: मंडल स्तरीय चयन प्रक्रिया आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.