हल्द्वानी, अगस्त 20 -- Haldwani News: हल्द्वानी। रसोई गैस के दाम बढ़ने के साथ ही खाद्य वस्तुओं की कीमतों में आई तेजी ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। तेल, आटा, दाल और चीनी जैसी जरूरी चीजों के बढ़ते दामों ने निम्न वर्ग से लेकर मध्यम वर्ग तक सभी के बजट को असंतुलित कर दिया है। सबसे अधिक उछाल चीनी और प्याज की कीमतों में देखने को मिला है। मंगलपड़ाव स्थित ओम जर्नल स्टोर के व्यापारी संजय लांबा ने बताया कि चीनी की कीमत में लगातार तेजी बनी हुई है। छह जुलाई को 50 किलो चीनी का कट्टा 2530 रुपये था, जो 27 जुलाई को बढ़कर 2700 रुपये हो गया। 12 अगस्त को इसकी कीमत 2900 रुपये पहुंची और 19 अगस्त को यह 3000 रुपये के पार पहुंच गया। व्यापारी दिनेश राजपाल ने बताया महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में गन्ने की कम उपलब्धता से चीनी की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर हल्...