Haldwani News: राम माधव ने कुमाऊं में बिछाई चुनावी चौसर
हल्द्वानी, नवम्बर 3 -- Haldwani News: बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद भाजपा पूरी तरह से मैदान में कूद चुकी है। शीर्ष नेतृत्व ने कुमाऊं में अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। मिशन की पहली कसौटी है 2022 में जीती 18 सीटों पर कब्जा बरकरार रखना और कांग्रेस के खाते की 11 सीटों में सेंध लगाना। इसी राजनीतिक गणित को साधने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी राम माधव ने रविवार को हल्द्वानी में करीब छह घंटे तक संगठन का चुनावी ऑडिट किया। आठ सांगठनिक जिलों के अध्यक्षों से आमने-सामने अलग-अलग बातचीत कर उन्होंने न केवल बूथों की ताकत जानी, बल्कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी, सरकार के प्रति जनधारणा और संभावित प्रत्याशियों की जीत की संभावनाएं भी परखीं। ---------
आठ ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.