Haldwani News: राम ने किया रावण के पाप का अंत
हल्द्वानी, अक्टूबर 24 -- Haldwani News: रामनगर। ग्राम ढिकुली में श्री आदर्श रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला के दसवें दिन लक्ष्मण शक्ति, राम विलाप, कुम्भकरण वध, रावण और मेघनाद वध का जीवंत मंचन हुआ। शुभारंभ पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत व सुमित लोहनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। रणजीत रावत ने युवाओं को श्रीराम से प्रेरणा लेने को कहा। अंत में अध्यक्ष सुरेश सुयाल ने आभार जताया। इस दौरान विनय पडालिया, वीरेंद्र तिवारी, दीपक रावत, सुरेश चन्द्र सुयाल, धीरज डिमरी, सतीश चन्द्र ठिम्वाल, अंकित सुयाल और जगदीश चन्द्र मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.