हल्द्वानी, अगस्त 10 -- Haldwani News: बेलबाबा मंदिर में राम कथा के दौरान राम जन्म के प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु हल्द्वानी, संवाददाता। रामपुर रोड स्थित प्रसिद्ध बेलबाबा मंदिर में चल रही राम कथा के तीसरे दिन भगवान श्रीराम के जन्म और उनकी बाल लीलाओं का मार्मिक वर्णन किया गया। कथा के दौरान राम जन्म का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। व्यास कपिल देव ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य का संदेश देता है। राम जन्म का प्रसंग हमें यह सीख देता है कि जब संसार में अधर्म बढ़ता है, तब धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर अवतार लेते हैं। उन्होंने श्रीराम के बाल स्वरूप और उनके संस्कारों का वर्णन करते हुए कहा कि माता-पिता के प्रति सम्मान, गुरु के प्रति श्रद्धा और समाज के प्रति कर...