Haldwani News: रामलीला मैदान शुद्धिकरण को राजनीति से जोड़ना उचित नहीं : गिरीश पांडे
हल्द्वानी, अगस्त 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। रामलीला मैदान शुद्धीकरण मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर श्री राम सेवा धर्मार्थ न्यास ने कड़ी आपत्ति जताई है। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में न्यास के अध्यक्ष गिरीश पांडे ने कहा कि मैदान का शुद्धीकरण किसी राजनीतिक दल या जातिगत से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि सनातन आस्था और धार्मिक परंपराओं से संबंधित है। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान लंबे समय से धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। ऐसे स्थान की पवित्रता और मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। धार्मिक शुद्धीकरण की प्रक्रिया को राजनीति या जाति से जोड़ना श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। यह भी पढ़ें- हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' पर खरगे को इंसाफ दिलाने निकले राहुल गांधी, अब सपा का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.