Haldwani News: रामलीला में सुग्रीव राज्याभिषेक का मंचन
हल्द्वानी, सितम्बर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी। श्री सिद्धेश्वर महादेव रामलीला के सातवें दिन गुरुवार को राम-सुग्रीव मित्रता और सुग्रीव राज्याभिषेक की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता के प्रसंग को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। बाली की भूमिका करन रावत और सुग्रीव की कृष्णा जोशी ने निभाई। रामलीला कमेटी के संरक्षक एडवोकेट विनोद जोशी ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग और आदर्शों का प्रतीक है। इस दौरान गणेश जोशी, राजेंद्र बिष्ट, नित्यानंद जोशी, राजेंद्र सिंह नेगी, नरेंद्र कुलश्रेष्ठ, चंद्रशेखर सनवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.