Haldwani News: रामलीला कमेटी का गठन, चेतन बने अध्यक्ष
हल्द्वानी, अगस्त 7 -- Haldwani News: भावना कोहली हल्द्वानी। चारधाम मंदिर परिसर में गुरुवार को आयोजित बैठक में रामलीला मंचन को लेकर कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। चेतन जोशी को अध्यक्ष, प्रमोद पलड़िया को उपाध्यक्ष, देव बिष्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोपाल पड़लिया को सचिव, पंकज पांडे को उपसचिव व विपिन पड़लिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से कराया जाएगा। संरक्षक मंडल के सदस्य नारायण सिंह मेहरा, प्रमोद बोरा, नीरज तिवारी, जमन सिंह, लाखन सिंह, अनिल पड़लिया, हरीश पड़लिया और त्रिवेणी गयाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.