हल्द्वानी, अगस्त 20 -- Haldwani News: रामनगर। राजकीय महाविद्यालय रामनगर के मैदान पर आज यानी शुक्रवार से शरद मेला का आगाज हो जाएगा। ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी ने बताया कि पहली बार रामनगर में ग्राम विकास विभाग व प्रशासन के सहयोग से यह मेला लगने जा रहा है। मेले में स्थानीय उत्पादकों, महिला समूह के बनाए गए उत्पाद व विभिन्न प्रकार स्टाल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। मेले का शुभारंभ रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट व लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट संयुक्त रूप से करेंगे। मेला पांच दिनों तक चलेगा। माया उपाध्याय देर शाम अपनी प्रस्तुति देंगी। यह भी पढ़ें- Haridwar News: हिमालयन एमएसएमई एक्सपो आज से यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: खोल दे माता खोल भवानी धरम किवाड़...

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...