Haldwani News: रामनगर में पॉलिथिन मुक्ति की पहल, 10 रुपये में मिलेगा कपड़े का थैला
हल्द्वानी, अक्टूबर 18 -- Haldwani News: रामनगर, संवाददाता। नगर पालिका रामनगर ने शहर को स्वच्छ और पॉलिथिन मुक्त बनाने के उद्देश्य से एक नई शुरुआत की है। पालिका परिसर के मुख्य द्वार पर 1.50 लाख की लागत से 'क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन' लगाई गई है। इस मशीन में मात्र 10 का नोट या सिक्का डालकर नागरिक 5 किग्रा तक वजन उठाने में सक्षम मजबूत कपड़े का थैला प्राप्त कर सकते हैं। पालिका प्रशासन ने फिलहाल इस व्यवस्था को ट्रायल के तौर पर शुरू किया है। अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया कि ट्रायल सफल रहने पर शहर के अन्य प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी ऐसी मशीनें स्थापित की जाएंगी। उन्होंने यह भी साझा किया कि भविष्य में इन थैलों के निर्माण का जिम्मा स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपने की योजना है, जिससे महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.