Haldwani News: रामनगर में दस अवैध कब्जे हटाए
हल्द्वानी, जुलाई 12 -- Haldwani News: रामनगर। मानसून के मद्देनजर आपदा प्रबंधन के तहत नगर पालिका परिषद रामनगर ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। भवानीगंज क्षेत्र में कुष्ठ आश्रम के निकट नाले के ऊपर अवैध रूप से बने शौचालय को ध्वस्त कर दिया। टीम ने उक्त मार्ग पर 10 अवैध कब्जे को हटाया। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया कि मानसून के दौरान जलभराव और आपदा की स्थिति से बचने के लिए नालों को अतिक्रमण मुक्त करना जरूरी है। नाले के ऊपर बना अवैध शौचालय न केवल जल निकासी में बाधा बन रहा था, बल्कि बरसात में गंदगी फैलने और बीमारी फैलने का खतरा भी था। उन्होंने चेतावनी दी है कि शहर में अन्य जगहों पर भी नालों, सड़कों और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ इसी तरह अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.