Haldwani News: रामनगर में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
हल्द्वानी, सितम्बर 5 -- Haldwani News: रामनगर। रामनगर कोतवाली पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत कार्रवाई करते हुए भवानीगंज पार्क के पास से एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि एसआई ललित पाण्डे की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी फराज खान उर्फ गोलू, निवासी बेड़ाझाल मल्ला को दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई ललित पाण्डे, कांस्टेबल अमित गहलोत और संजय सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.