Haldwani News: रामकृष्ण धाम में उमड़े श्रद्धालु
हल्द्वानी, अक्टूबर 19 -- Haldwani News: हल्द्वानी। श्री रामकृष्ण धाम में सोमवार को द्वितीय महाषष्ठी का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भंडारे, चित्रकला प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पंडित दिलीप भटवाल के मार्गदर्शन में संधि पूजन एवं बलिदान पूजन संपन्न हुआ। संजीव शाह ने विधि-विधान से फल बलि की परंपरा निभाई। श्रद्धालुओं ने मां को पुष्पांजलि अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। शाम को आरती के बाद बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। नूपुर नृत्यकला अकादमी के कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम रात दस बजे तक चले। यह भी पढ़ें- Haldwani News: मां दुर्गा से की खुशहाली की कामना यह भी पढ़ें- Nainital News: 108 कमल पुष्पों से मां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.