Haldwani News: रानीबाग में हाईवे पर गड्ढों से बढ़ी परेशानी, इंटरलॉक टाइल लगाने की मांग
हल्द्वानी, अगस्त 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। रानीबाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर जगह-जगह बड़े गड्ढे स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। सड़क पर हादसों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर गड्ढों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों को मिट्टी से भरने के बजाय इंटरलॉक टाइल लगाकर स्थायी रूप से ठीक किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। स्थानीय शिक्षक दीपक नौंगाई ने बताया कि रानीबाग में जैन आयरन की दुकान से रानीबाग चुंगी तक कई स्थानों पर बड़े गड्ढे हैं। विभाग की ओर से इन्हें कई बार मिट्टी डालकर भर दिया जाता है। इससे सड़क किनारे रहने वाले लोगों को वाहनों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.